T20 वर्ल्डकप : जिम्बाब्वे का डबल धमाका; ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका भी ढेर, बेनेट की तूफानी 63 रन की पारी

स्पोर्ट्स डेस्क 2014 की वर्ल्ड चैंपियन टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ हार की कगार पर है। गुरुवार को 179 रन का टारगेट चेज कर रही जिम्बाब्वे ने जिम्बाब्वे ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 177 रन बना लिए हैं। ब्रायन बेनेट और टोनी मुनयोंगा क्रीज पर हैं। बेनेट ने फिफ्टी पूरी कर ली है।

19वें ओवर में दुशन हेमंथा ने ताशिंगा मुसेकिवा (एक रन) और कप्तान सिकंदर रजा (45 रन) को आउट किया। रायन बर्ल (23 रन) को दसुन शनाका ने कुसल परेरा के हाथों कैच कराया। तदिवानाशे मारुमनी (34 रन) को दुनिथ वेल्लालागे ने अपनी ही बॉल पर कैच किया।

इस मैच का टॉस श्रीलंका ने जीता और बैटिंग चुनी। श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन बनाए। ओपनर पथुम निसांका ने 41 बॉल पर 62 रन की पारी खेली। जबकि पवन रत्नायके ने 44 रन बनाए। जिम्बाब्वे के 3 बॉलर्स को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट रायन बर्ल के खाते में आया।

Share This Article
Leave a comment