देश उन सैकड़ों निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दे रहा है, जिन्हें आज ही के दिन वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड डायर ने बेरहमी से मार डाला था।
शब्द, दिल्ली, 13 अप्रैल:- देश उन सैकड़ों निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दे रहा है, जिन्हें आज ही के दिन वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड डायर ने बेरहमी से मार डाला था। उस नरसंहार ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को और अधिक प्रज्वलित कर दिया था। आकाशवाणी संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, जलियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट उनकी स्मृति में 107वां शहादत दिवस मना रहा है।
