गुरदासपुर में ASI-होमगार्ड जवान के हत्यारे का एनकाउंटर: दो आरोपी गिरफ्तार ; चौकी में गोली मारकर हत्या की थी

गुरदासपुर- गुरदासपुर में ASI और होमगार्ड जवान की हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ पुराना शाला इलाके में हुई। मरने वाला आरोपी रणजीत सिंह है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए गई थी लेकिन उसने फायरिग कर दी। यह मुठभेड़ बुधवार सुबह हुई।

गोली लगने के बाद रणजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। बता दें कि कुछ दिन पहले गुरदासपुर के गांव आदियां पुलिस चौकी में होमगार्ड के जवान अशोक कुमार और एएसआई गुरनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

गुरदासपुर में एनकाउंटर स्थल पर मौजूद पुलिस। - Dainik Bhaskarगुरदासपुर में एनकाउंटर स्थल पर मौजूद पुलिस।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में पहले आलिनंगल के दिलावर सिंह को पकड़ा गया था। उससे पूछताछ के दौरान ही आदियां गांव के रणजीत और इंद्रजीत का नाम पता चला था। जिसके बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए पीछा कर रही थी।

इस दौरान मुठभेड़ हो गई और SHO दोरांगला की गाड़ी भी पलट गई। हालांकि पुलिस की टीम ने बहादुरी दिखाते हुए एनकाउंटर को अंजाम दे दिया। अभी हत्या की वजह साफ नहीं हुई है। पुलिस अधिकारी कुछ देर बाद मीडिया से बात करेंगे।

Share This Article
Leave a comment