केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी “सुभाष अभिनंदन” का उद्घाटन किया

दिनांक 12 मार्च 2024 पी.आई.बी. दिल्ली

भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार अपना 134वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर परकानून एवं न्याय (स्वतंत्र प्रभार)संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित एक डिजिटल प्रदर्शनी “सुभाष अभिनंदन” का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी राष्ट्रीय अभिलेखागार में उपलब्ध दस्तावेजों पर आधारित है।

इस अवसर पर श्री मेघवाल ने कहा कि अमृतकाल के इस काल-खंड मेंअपनी जड़ों को मजबूत करने और भविष्य की नींव रखने के लिए अपने इतिहास को प्रस्तुत करनापढ़नालिखना और समझना बेहद जरूरी है, जिस इतिहास ने आधुनिक भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा, “हमारा मिशन विरासत भीविकास भी‘ और भारत को हर क्षेत्र में विश्व में अग्रणी बनाना है। पुरालेख क्षेत्र उस दिशा में शानदार तरीके से योगदान दे रहा है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तिगत दस्तावेज भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार में संरक्षित हैं और इन्हें नेताजी पोर्टल (http://www.netjipapers.gov.in/) तथा अभिलेख पटल (https://www.abhilekh-patal.in/jspui/पर देखा जा सकता है। इन अभिलेखों में उनके द्वारा लिखे गए पत्रउनके पिता श्री जानकी नाथ बोस की डायरीआज़ाद हिंद फ़ौज के दस्तावेज़ और उनसे संबंधित कई सरकारी दस्तावेज़ उपलब्ध हैं।

प्रदर्शनी में नेताजी के जन्म से लेकर वर्तमान समय तक की अवधि को कवर करने वाले 16 प्रभाग शामिल हैं। इन प्रभागों के माध्यम से उनके जीवन की झलकियां प्रस्तुत की गई हैं, जिनमें श्री जानकी नाथ बोस की डायरीनेताजी के जन्मउनके सिविल सेवा परीक्षा परिणाम और अन्य तमाम महत्वपूर्ण वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है। वर्ष 1920 से 1940 तक के संघर्ष के दशकों को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। यह संग्रह उनके भाषणोंउनकी साहसिक यात्रा और आज़ाद हिंद फौज के संघर्ष की अंतर्दृष्टि प्रदान करता है। इसके अतिरिक्तप्रदर्शनी में उन्हें प्राप्त भारत रत्न पुरस्कार तथा नेताजी को सम्मानित करने के लिए संस्कृति मंत्रालय द्वारा किए गए अन्य प्रयासों को भी दर्शाया गया है। 16 प्रभागों में उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हैं: जन्मविलक्षण प्रतिभास्वतंत्रता सेनानी-I, स्वतंत्रता सेनानी-II, स्वतंत्रता सेनानी-III, अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियांलेख और भाषण-I, लेख और भाषण-II, साहसी यात्राआज़ाद हिन्द फ़ौज (सेनापति)-I, आज़ाद हिन्द फ़ौज (रानी झांसी रेजिमेंट)-II, आज़ाद हिन्द फ़ौज (तमगा)-III, दिल्ली चलोएक रहस्यभारत रत्न और अन्य लोगों के प्रयासों को दिखाया गया है। यह प्रदर्शनी एक अनूठा अनुभव प्रदान करती है और वर्चुअल रूप में भी उपलब्ध है।

भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार के भंडारण में वर्तमान में 34 करोड़ से अधिक पृष्ठों का संग्रह है। सार्वजनिक अभिलेखों के पृष्ठजिनमें फ़ाइलेंखंडमानचित्रभारत के राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृत बिलसंधियांदुर्लभ पांडुलिपियांप्राच्य अभिलेखनिजी कागजातकार्टोग्राफ़िक रिकॉर्डराजपत्रों और गजेटियर्स का महत्वपूर्ण संग्रहजनगणना अभिलेखविधानसभा और संसद की बहसेंप्रतिबंधित साहित्ययात्रा वृत्तांत आदि शामिल हैं। प्राच्य अभिलेखों का एक बड़ा हिस्सा संस्कृतफ़ारसी और उड़िया में है।

Share This Article
Leave a comment