रिश्तों का कत्ल: भाई, भाभी और भतीजे का मर्डर, शव नहर में फैंके

आरोपी भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी के साथ उनके 2 साल के बच्चे की हत्या कर दी।

खरड़/ अखंड केसरी ब्यूरो

मोहाली के कस्बा खरड़ में एक व्यक्ति ने अपने भाई, भाभी और भतीजे का मर्डर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी इस मामले में घर में लड़ाई झगड़े को वजह मान रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान लखबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से इस घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लखबीर सिंह ने अपने भाई सतबीर सिंह और भाभी अमनदीप कौर के शव को रोपड़ नहर में फेंक दिया। वहीं 2 साल के बच्चे अनहद को मोरिंडा नहर में फेंक कर सबूत मिटाने की कोशिश की थी। जब इस मामले में पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस ने एक शव बरामद कर लिया है। अभी उसकी शिनाख्त नही हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस सीसीटीवी की कर रही है जांच
पुलिस इस मामले में आसपास के सीसीटीवी की जांच कर रही है। आरोपी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी का वह दोस्त अभी पुलिस की पहुंच से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपी लखबीर सिंह पूछताछ में पुलिस को सहयोग नहीं कर रहा है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी लखबीर सिंह ने अपने भाई के सिर पर चोट मार कर हत्या की थी। इसके बाद भाई की पत्नी का किसी कपड़े से गला दबाकर हत्या कर दी थी। इन दोनों को उसने रोपड़ नहर में फेंक दिया था। इसके बाद आरोपी ने अपने भतीजे की हत्या कर उसे मोरिंडा नहर में फेंक आया था। इस ट्रिपल मर्डर मामले में खरड़ के डीएसपी करन संधू ने बताया कि मामले की अभी जांच चल रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इनका पारिवारिक झगड़ा है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी उससे पूछताछ चल रही है। जल्द ही उसके साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment